इंटरनेट डेस्क। दिल्ली पुलिस ने आज शनिवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से 350 किलो नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने जिन चार तस्करों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक अफगानिस्तान का रहने वाला है। दिल्ली में नशे की तस्करी को लेकर पहले से इसके खिलाफ केस चल रहा है।

Delhi Police Special Cell arrests four persons for possession of more than 350kg heroin worth over Rs 2,500 crores pic.twitter.com/n85UQ0Fr8Q

— ANI (@ANI) July 10, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, गिरफ्त में आए तस्करों से दिल्ली पुलिस और पूछताछ कर रही है। दो तस्कर पंजाब के हैं वहीं एक कश्मीर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हेरोइन अफगानिस्तान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। यहां से मध्यप्रदेश के शिवपुरी इसे तस्करी किया जाता था। शिवपुरीसे पूरे राज्य में इसे बेचा जाता था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये इंटरनेशनल रैकेट है जो अफगानिस्तान, ईरान से नशे की तस्करी कर भारत के विभिन्न राज्यों में इसकी सप्लाई की जाती थी।



Twitter Mentions