इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में कोरोना फिर से तेजी से बढ़ रहा है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी हर देश में अपनाई जा रही है लेकिन इसके बावजूद मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में अमरीका को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सबसे तेज टीकाकरण के मामले में भारत पहले नंबर पर है।

A reassuring news as India surpasses USA to become the fastest vaccinating country in the world.

Under PM @narendramodi 's leadership, lets all #Unite2FightCorona .

दवाई भी, कड़ाई भीhttps://t.co/8STCl8q7PC

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 8, 2021

भारत में रोजाना औसतन 30,93,861 डोज दी जा रही हैं। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 8.70 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। इसी को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत ने सारे देशों को पीछे छोड़ते हुए टीकाकरण के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। अमेरिका में अब तक 171 मिलियन डोज दी जा चुकी है। वहीं पिछले हफ्ते औसतन 3.03 मिलियन डोज दी गई थी।

इनमें 89,63,724 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक, जबकि 53,94,913 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 97,36,629 कर्मियों को पहली खुराक और 43,12,826 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 3,53,75,953 लोगों को पहली खुराक और इसी आयुवर्ग के 10,00,787 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। 45 साल से 60 साल के बीच के 2,18,60,709 लोगों को पहली खुराक और 4,31,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।



Twitter Mentions