इंटरनेट डेस्क। कोरोना देशभर में तबाही मचा रहा है। पिछले 24 घंटे के कोरोना के मामलों और मौतों की संख्या ने आम इंसान ही नहीं बल्कि सरकारों तक को डरा दिया है। हर जगह खौफ देखा जा रहा है। सड़कें फिर से धीरे-धीरे सूनी होती नजर आ रही हैं। लोगों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। वायरस की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Sanitisation work being conducted in a market area in Aligarh

Weekend lockdown is imposed in the state till Monday 7 am; only essential services allowed pic.twitter.com/eCFklk1kXV

— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात 12 बजे तक कोरोना के 349,691 नए मामले सामने आए हैं। जिससे देश में कुल मरीजों की संख्या 1,69,51,621 तक पहुंच गई है। मरीजों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है।

India reports 3,49,691 new #COVID19 cases, 2,767 deaths and 2,17,113 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry

Total cases: 1,69,60,172
Total recoveries: 1,40,85,110
Death toll: 1,92,311
Active cases: 26,82,751

Total vaccination: 14,09,16,417 pic.twitter.com/HuTqfJSx2b

— ANI (@ANI) April 25, 2021

24 घंट में मरने वालों का आंकड़ा 2767 तक पहुंच गया। माना जा रहा है कि ये संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। कोरोना से मरने वालों का देश में कुल आंकड़ा 1,92,309 हो गया है। देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या का और मौतों की संख्या का ये एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं संक्रमण से उबरने वालों की दर भी लगातार गिर रही है। अब ये घटकर 83 फीसदी तक पहुंच गई है।


Twitter Mentions