इंटरनेट डेस्क।अमरीका में कोरोना संकट अपनी नीतियों से विजय हासिल करने वाले कोरोना के सबसे बड़े विशेषज्ञएंथनी फाउची (Anthony Fauci) ने भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कहा है किभारत में कुछ सप्ताह का पूर्णलॉकडाउन (Complete Lockdown) बहुत जरूरी है। यदि देश में कुछ ही दिनों में कदम नहीं उठाया गया तो भारत में हालात और बिगड़ जाएंगे। यहां अमरीका से भी भयावह स्थिति पैदा हो सकती है।

फाउची ने देश के एक बड़े अंग्रेजी अखबार ;इंडियन एक्सप्रेस' को दिए अपने साक्षात्कार में खासतौर पर ऑक्सीजन, दवाओं और पीपीई किट की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि संकट की भयावहता को देखते हुए भारत को एक संकट समूह बनाना चाहिए। उन्होंने साथ ही वर्तमान सरकार के बयानों पर कहा है कि भारत में कोरोना पर विजय को लेकर बहुत जल्द घोषणा कर दी गई है लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा।

एंथनी फाउची अमरीका के बाइडन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार के पद पर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचना है तो भारत जैसे देश को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। इस समय सबसे अहम यही है। इसी में मानवता की भलाई है। क्योंकि लोग बचेंगे तो देश बचेगा। फाउची ने हालांकि 6 महीने के लॉकडाउन की सलाह दी है लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि यदि ऐसा संभव नहीं है तो कुछ दिनों का लॉकडाउन अत्यंत जरूरी है।