स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वे अपने नए लुक्स के कारण सुर्खियों में हैं।आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद धोनी एकबार फिर नए अवतार में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स को माही का यह नया लुक बहुत पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट से ये फोटो शेयर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल फोटो में धोनीधोनी मूंछ रखे हुए नजर आ रहे हैं और सिर पर हिमाचली टोपी लगा रखी है। माही पूरी तरह से शिमला वाले लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी फोटो में स्माइल कर रहे हैं। वहीं एक दुपट्टा भी उनके कंधे पर रखा है।

गौरतलब है किधोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने आखिरी मैच विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि धोनी ने आईपीएल में खेलना जारी रखा है।