इंटरनेट डेस्क। इसी महीने में 30 अक्टूबर को देश की कई विधानसभा सीटों के साथ ही कर्नाटक में भी दो सीटों पर उपचुनाव होना तय है। उपचुनाव के लिये दोनों ही सीटों पर जीतने के लिए दोनों ही मुख्य पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी जीतोड़ मेहनत कर रही है। साथ ही दोंनों ही पार्टियों के नेताओं द्वारा जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंगूठाछाप तक कह दिया गया है। कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस ने देशभर में कई स्कूल खोले लेकिन मोदीजी ने इन स्कूलों में पढ़ाई ही नहीं की।

ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಶಾಲೆಗಳನ್ನು ಕಟ್ಟಿಸಿತ್ತು, ಆದರೂ @narendramodi ಓದಲಿಲ್ಲ, ವಯಸ್ಕರ ಶಿಕ್ಷಣ ಯೋಜನೆಯನ್ನೂ ಮಾಡಿತ್ತು ಆದರೂ ಓದಲಿಲ್ಲ,

ಭಿಕ್ಷಾಟನೆ ನಿಷೇಧವಿದ್ದರೂ ಭಿಕ್ಷೆ ಬೇಡುವ ಸೋಂಬೇರಿ ಜೀವನದ ಗೀಳಿಗೆ ಬಿದ್ದವರು ಇಂದು ದೇಶವಾಸಿಗಳನ್ನು ಬಿಕ್ಷುಕರನ್ನಾಗಿಸಿದ್ದಾರೆ.#ಹೆಬ್ಬೆಟ್ಟುಗಿರಾಕಿಮೋದಿ ಯಿಂದ ದೇಶ ನರಳುತ್ತಿದೆ.

— Karnataka Congress (@INCKarnataka) October 18, 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी को लेकर की गई नकारात्मक टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस पर धावा बोल दिया। बीजेपी ने कहा किहमारे प्रधानमंत्री ने किसी और महिला के साथ सिगरेट नहीं फूंकी और न ही बार में डांस किया।कर्नाटक कांग्रेस ने एक ट्वीट जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगूठाछाप कह दिया उसे लेकर राज्य में भी बड़ा बवाल मचा हुआ है।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई प्रवक्ता मालविका अविनाश ने बयान देते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है।



Twitter Mentions