नई दिल्ली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर राजधानी पहुंचे हुए हैं।

उन्होंने आज यहां पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान कहा,''केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की मेरी कोई योजना नहीं है। मैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली आया हूं। मुझे कल भाजपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्बारा नामांकन दाखिल करने के दौरान उपस्थित रहना है। इसके बाद मैं बेंगलुरु लौटूंगा। शीर्ष अधिकारियों से मिलने और कैबिनेट फेरबदल पर विचार-विमर्श करने की कोई योजना नहीं है।'' उल्लेखनीय है कि बोम्मई मुर्मू की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में से एक हैं।