इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले में कोरोना से पीड़ित एक महिला कोरोना वायरस के लिए ही अबूझ पहेली बन गई है। ये महिला अब तक 31 बार वायरस से पॉजिटिव पाई गई है लेकिन फिर भी ये अपने आप को स्वस्थ बता रही है। कोरोना का ये पहला मामला बताया जा रहा है जिसमें किसी महिला को इतने लंबे समय तक कोरोना हुआ हो और वो जिंदा हो।

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, यहां के अपना घर नाम के आश्रम में रहने वाली 30 साल की शारदा देवी के अब तक 31 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें 17 आरटीपीसीआर और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। उन्हें एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां दी जा चुकी हैं।

डॉक्टर इस केस को लेकर हैरान-परेशान हैं। वहीं हैरानी वाली बात ये है कि कोरोना रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आने के बावजूद शारदा देवी खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। अपने सारे काम वह खुद करती हैं। उनका वजन भी इस दौरान 8 किलो बढ़ गया है। डॉक्टरों के लिए शारदा देवी का केस अजूबा बना हुआ है। संभवत: देश का पहला केस होगा, जिसमें किसी पेशेंट को पांच महीने से कोरोना है।