इंटरनेट डेस्क। देश में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों ही बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को साधने में लगी हुई है। कांग्रेस की ओर से जहां केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला रखा है वहीं दूसरी ओर से असम में कांग्रेस की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी ने जिम्मेदारी संभाली है। इसी बीच आज मंगलवार को प्रियंका गांधी असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ने पहुंची।

#WATCH Assam: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra plucks tea leaves with other workers at Sadhuru tea garden, Biswanath. pic.twitter.com/8jpQD8IHma

— ANI (@ANI) March 2, 2021

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका का असम दौरे पर आज दूसरा दिन है। चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने आज सदरु चाय एस्टेट में महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की। प्रियंका आज तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगी।

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी जो अब तक उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रही हैं, अब पूरी तरह से चुनावी अभियान की होड़ में हैं और केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल की यात्रा भी करेंगी।

Smt. @priyankagandhi joins tea workers at Sadhuru tea garden and tries her hand at plucking tea leaves. pic.twitter.com/3qFtbGkESF

— Congress (@INCIndia) March 2, 2021

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम का दौरा कर चुके हैं। फिलहाल राहुल गांधी ने तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।


Twitter Mentions