इंटरनेट डेस्क। पिछले वर्ष जब कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद जब देश में 70 दिन का लॉकडाउन लगा तो दूरदर्शन चैनल पर सरकार की ओर से विशेष मनोरंजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान दूरदर्शन पर रामायण सहित कई धार्मिक सीरीयलों के अलावा कई धारावाहिक व कॉमेडी और जासूसी शो शूरु किये गए थे।रामायण में रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी ने एक बार लोगों को अपनी अदाकारी से अपनी ओर खींच लिया। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान रामायण देखने के बाद अरविंद त्रिवेदी की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा की।

We have lost Shri Arvind Trivedi, who was not only an exceptional actor but also was passionate about public service. For generations of Indians, he will be remembered for his work in the Ramayan TV serial. Condolences to the families and admirers of both actors. Om Shanti. pic.twitter.com/cB7VaXuKOJ

— Narendra Modi (@narendramodi) October 6, 2021

हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर कई बार उनके निधन की झूठी खबरें भी डाली गई। लेकिन आज बुधवार को सच में ही अरविंद त्रिवेदी हम सबको छोड़कर चले गए हैं। रामायण के रावण के रूप में किरदार अदा करके अमर हो गए अरविंद आज दुनिया को अलविदा कह गए। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी है।

We've lost Arvind Trivedi, who was not only an exceptional actor but also was passionate about public service. For generations of Indians, he'll be remembered for his work in Ramayan TV serial: PM Modi extends condolences to the family of Arvind Trivedi
(Pic source: PM's Twitter) pic.twitter.com/yNc90Lu8Nu

— ANI (@ANI) October 6, 2021

रामानंद सागरके धार्मिकटीवी शो'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा र् हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा।



Twitter Mentions