नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी आज हो गए हैं। आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू-सिंधी परिवार में हुआ था। प्राइमरी एजुकेशन कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद (सिंध) के डीजी नेशनल स्कूल में एडमिशन लिया। बंटवारे के वक्त उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आ गया। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।

आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे थे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे थे। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा उनके निवास पर बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान पीएम ने आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उनके निवास पर इस अवसर पर केक भी काटा गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गजों ने उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा,'भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं'।

Went to Advani Ji’s residence to wish him on his birthday. It is always a delight to spend time with him. For Karyakartas like me, Advani Ji’s support and guidance remain invaluable. His contributions to nation building are immense. pic.twitter.com/RO5nedXpj4

— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2020

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,'आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं'।



Twitter Mentions