स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में भारतीय पहलवान रवि दहिया को आज गुरुवार को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही रवि दहिया ने भारत को रजत पदक के रूप में एक और पदक दिला दिया है। भारत अब तक टोक्यो ओलंपिक में 5 पदक जीत चुका है। भारत ने सर्वाधिक 6 पदक लंदन ओलंपिक से जीते थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगा भारत। अभी कई मुकाबलों में भारत की चुनौती बची हुई है।भारतीय पहलवान रवि दहिया को57 किग्रा भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती मेंरूस के पहलवान जावुर युवुगेव से हार का सामना करना पड़ा। जावुर ने ये मुकाबला 7-4 से अपने नाम किया।

Ravi Kumar Dahiya is a remarkable wrestler! His fighting spirit and tenacity are outstanding. Congratulations to him for winning the Silver Medal at #Tokyo2020. India takes great pride in his accomplishments.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को भी पीएम मोदी ने बधाई दी है।पीएम मोदी ने कहा कि रवि कुमार दहिया एक शानदार पहलवान हैं।उनकी लड़ाई की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

Tokyo Olympics: Wrestler Ravi Dahiya takes silver after losing final to Zavur Uguev

Read @ANI Story | https://t.co/JYrN8RH6Yp#IndiaAtOlympics #Tokyo2020 #WrestleTokyo pic.twitter.com/ljBu1zpe6G

— ANI Digital (@ani_digital) August 5, 2021

ओलंपिक में भारत को कुश्ती में दूसरी बार रजत पदक मिला है। इससे पहले रेसलर सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक में देश को रजत पदक दिलाया था। योगेश्वत दत्त कुश्ती में कांस्य पदक जीत चुके हैं।


Twitter Mentions