इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आज सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। आपको बता दें कि हाल ही में मौर्य ने राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दिया था।

Baby Rani Maurya has been appointed as the national vice president of BJP. She had resigned as the Governor of Uttarakhand earlier this month.

(File photo) pic.twitter.com/FwVccOFaiW

— ANI (@ANI) September 20, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बेबी रानी मौर्य को वर्ष 2018 में बीजेपी ने उत्तराखंड का राज्यपालनियुक्त किया था।बेबी मौर्य आगरा की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं। 30 साल पहले 1990 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी।

बीजेपी की दलित नेता मानी जाने वाली मौर्य को हालांकिउत्तर प्रदेश के 2007 विधानसभा चुनाव में असफलता का मुंह देखना पड़ा था। माना ये भी जा रहा है कि आगामी यूपी चुनाव 2022 में बीजेपी उन्हें एक बार फिर मैदान में उतार सकती हैं।



Twitter Mentions