न्यूज़ डेस्क | अंडमान एवं निकोबार द्बीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,615 हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी आठ मामले वीर सावरकर हवाईअड्डे पर जांच के दौरान सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पांच और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,466 हो गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की जान नहीं गई और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 5,37,184 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्बीपसमूह में अभी तक करीब 4,29,83० लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1,42,388 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 2,87,442 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। केन्द्र शासित प्रदेश की आबादी करीब चार लाख है।