इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर मेंआज सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के ये झटके कई घरों में लोगों ने महसूस किए हैं। भूकंप का केंद्र हरियाणा केझज्जर जिले से 10 किमी दूर बताया गया है।राष्ट्रीयभूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज रात 10.36 मिनट में भूकंप जैसी स्थिति देखी गई है। तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है।

Earthquake of Magnitude 3.7 hit 10-km north of Jhajjar, Haryana at 10:36 pm: National Center for Seismology pic.twitter.com/x8EUmqNYc8

— ANI (@ANI) July 5, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले से 10 किमी दूर बताया जा रहा है। भूकंप के बाद दिल्ली एनसीआर में कई जगह लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैँ।

Earthquake tremors felt in Delhi-NCR

— ANI (@ANI) July 5, 2021

सोशल मीडिया पर भी लगातार भूकंप को लेकर अपडेट्स जारी किए जा रहे हैं। कई लोगों ने भूकंप के बाद की स्थिति को भी फोटोज के जरिये दिखाने का प्रयास किया है।



Twitter Mentions