स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारत लगातार कीर्तिमान बना रहा है। इसी बीच देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आज शुक्रवार को देश के सबसे बड़े खेल अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान का नाम बदलकर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया है। अब से देश के सर्वोच्च खेल रत्न अवॉर्ड को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।

The Khel Ratna Award will hereby be called the Major Dhyan Chand Khel Ratna Award respecting the sentiments of citizens across the country: PM Modi pic.twitter.com/aJtfRGeMbr

— ANI (@ANI) August 6, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आपको बता दें कि इस अवॉर्ड का पहले नाम देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था जिसे बदलकर अब मेजर ध्यानचंद का नाम से कर दिया गया है। मेजर ध्यानचंद देश की हॉकी की सबसे बड़ी पहचान रहे हैं। ध्यानचंद को वर्षों से भारत रत्न दिये जाने की मांग होने लगी थी। हालांकि खेलों का पहला भारत रत्न उन्हें न देकर सचिन तेंदुलकर को दिया गया था।

देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

जय हिंद!

— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021

शायद यही वजह थी कि ध्यानचंद को सम्मान देने के लिएकेंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।


Twitter Mentions