इंटरनेट डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा टोक्यो ओलंपिक में आज गुरुवार को जर्मनी को हराकर कांस्य पदक मुकाबला जीतने पर पीएम मोदी ने भी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा किये दिन हर भारतीय के लिए यादगार रहेगा। भारत ने आज जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला अपने नाम कर लिया है। देशभर में इस जीत के बाद जश्न का माहौल है।

प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!

टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।

हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। ???? #Tokyo2020

— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा किप्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

Historic! A day that will be etched in the memory of every Indian.

Congratulations to our Mens Hockey Team for bringing home the Bronze. With this feat, they have captured the imagination of the entire nation, especially our youth. India is proud of our Hockey team. ????

— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

वहीं पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा किऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। गौरतलब है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला पीएम मोदी ने स्वयं टीवी पर देखा था। इसके बाद उन्होंने मैच देखते हुए एक फोटो भी ट्वीट किया था।


Twitter Mentions