इंटरनेट डेस्क। नेताजी की मौत पर सवाल उठाने वाले उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार के बाद एक बार फिर रविवार को इस मुद्दे पर बात की है। एएनआई से आज रविवार को हुई बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि उनकी मौत अभी भी रहस्य क्यों बनी हुई है। उस दौरान पं. नेहरू ने इस विषय में जांच क्यों नहीं करवाई।

Subhas Chandra Bose played a major role in India's freedom struggle. Why is his death still a mystery? Why did Pt Nehru not conduct any enquiry? Truth about his death must come out. Pt Nehru was nowhere in comparison to the popularity of Netaji: BJP MP Sakshi Maharaj https://t.co/gqYaGXpjps pic.twitter.com/jnXwbICCsJ

— ANI UP (@ANINewsUP) January 24, 2021

साक्षी महाराज ने इस मुद्दे को लगातार उठाकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। वे लगातार कांग्रेस को इस मसले पर खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु अभी भी एक रहस्य क्यों है? पं. नेहरू ने कोई जांच क्यों नहीं करवाई?

उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बारे में सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। पं. नेहरू नेताजी की लोकप्रियता की तुलना में कहीं नहीं थे। नेताजी उस दौरान पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए पहचाने गए थे।


Twitter Mentions