Aaj Ki 5 Badi Khabrein artwork

Aaj Ki 5 Badi Khabrein

153 episodes - Hindi - Latest episode: about 3 years ago -

Listen to the Top 5 news developing over the day as we bring you the most important news that is brimming and brewing and is ready to be served hot by the evening.

News
Homepage Apple Podcasts Google Podcasts Overcast Castro Pocket Casts RSS feed

Episodes

DCGI approves Corona vaccine in India | Top 5 News Stories | January 03, 2021

January 03, 2021 19:21 - 2 minutes - 2.02 MB

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी. सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. साथ ही मैसर्स केडिला हेल्थकेयर को भारत में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मिली है.

Sourav Ganguly suffered a mild heart attack, condition stable now | Top 5 News Stories | January 02, 2021

January 02, 2021 20:24 - 1 minute - 1.81 MB

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज जिम करते वक्त हल्का दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि उनकी हालत स्थिर है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचीं.

'Covishield' vaccine gets approval of expert committee | Top 5 News Stories | January 01, 2021

January 01, 2021 21:03 - 2 minutes - 1.98 MB

नया साल देशवासियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी देने के लिए सिफारिश की है. तीन वैक्सीन कंपनियों ने इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन के लिए अनुमति मांगी थी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 'कोविशील्ड' वैक्सीन को एस्ट्रेजेनिका के साथ मिलकर तैयार कर रही है.

Corona Vaccine gift on new year 2021 | Top 5 News Stories | December 31, 2020

December 31, 2020 22:06 - 2 minutes - 2.01 MB

नए साल के मौके पर देश को कोरोना वैक्सीन की सौगात मिल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके संकेत दिए हैं. पीएम ने कहा कि कोरोना के टीके को लेकर भारत में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं और भारत में निर्मित टीका हर घर तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में हैं.

7th round talks between Govt and Farmers held today | Top 5 News Stories | December 30, 2020

December 30, 2020 20:42 - 2 minutes - 1.92 MB

किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर 35वें दिन जारी रहा. इस गतिरोध को तोड़ने के लिए सरकार और किसान संगठनों के बीच आज सातवें दौर की बैठक हुई. बैठक में दो मुद्दों पर सहमति बनी है. किसान संगठन सरकार से तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

Air force chief on LAC and China dispute | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

December 29, 2020 21:39 - 2 minutes - 2.22 MB

वायुसेना प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान तेजी के साथ पाकिस्तानी नीतियों को मोहरा बन गया है. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत बढ़ते कर्ज के चलते उसकी भविष्य में सैनिकों पर निर्भरता बढ़ जाएगी.

WATCH Audio bulletin 28.12.2020

December 28, 2020 23:18 - 2 minutes - 2.07 MB

सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए 30 दिसंबर को बुलाया है. बैठक के लिए दोपहर दो बजे का समय तय किया गया है, ये मीटिंग दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी. बता दें कि आंदोलनकारी किसान संगठनों ने 29 दिसंबर को सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव दिया था. अब सरकार ने उन्हें चर्चा के लिए बुलाया है.

ED sent summons to Sanjay Raut's wife | Top 5 News Stories | December 27, 2020

December 27, 2020 20:57 - 2 minutes - 1.94 MB

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है. ये नोटिस पीएमसी बैंक घोटाले की जांच के मामले में भेजा गया है. वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Prime Minister launches PM JAY SEHAT in Jammu Kashmir

December 26, 2020 21:45 - 2 minutes - 2.14 MB

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के निवासियों को हेल्थ स्कीम का तोहफा दिया है. 'आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना' का फायदा जम्मू-कश्मीर के 1.5 करोड़ लोगों को मिलेगा. पीएम मोदी की तरफ से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना के लाभार्थियों को ई-कार्ड बांटे.

Modi Govt Is Not In Mood To Withdraw The New Farm Laws | Top 5 News Stories | December 25, 2020

December 25, 2020 21:00 - 2 minutes - 1.99 MB

किसान आंदोलनों के बीच पीएम मोदी ने आज कहा कि ठेके पर खेती में किसानों की जमीन हड़पे जाने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि एकमात्र राज्य पश्चिम बंगाल है जहां के 70 लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ नहीं ले पा रहे हैं.

The government again invited farmers organizations for talks | Top 5 News Stories | December 24, 2020

December 24, 2020 21:18 - 2 minutes - 2.24 MB

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 29वें दिन जारी है. इस बीच सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को वार्ता के लिए फिर आमंत्रित किया. साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित किसी भी नई मांग को एजेंडे में शामिल करना 'तार्किक' नहीं होगा, जिसका नए कृषि कानूनों से कोई संबंध नहीं है.

Farmers reject the proposal of the Central Government for talks | Top 5 News Stories | December 23, 2020

December 23, 2020 20:54 - 2 minutes - 2.03 MB

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर आज लगातार 28वें दिन प्रदर्शन जारी है. इस बीच किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों से सरकार खुले मन से बातचीत को तैयार है.

Amit Shah holds road show in Birbhum today | Top 5 News Stories | December 20, 2020

December 20, 2020 22:27 - 2 minutes - 1.87 MB

पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम में एक रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ नज़र आई. इसके बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जेपी नड्डा पर हुए हमले के लिए टीएमसी को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि हम हिंसा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे.

Suvendu Adhikari joins BJP | Top 5 News Stories | December 19, 2020

December 19, 2020 20:30 - 2 minutes - 1.94 MB

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी से लंबे वक्त से नाराज़ चल रहे शुभेन्दु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थामा. उनके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल और टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 अन्य विधायकों ने भी बीजेपी में आधिकारिक तौर पर एंट्री की.

Top 5 News Stories | December 18, 2020

December 18, 2020 21:36 - 2 minutes - 1.91 MB

किसानों का प्रदर्शन आज लगातार 23वें दिन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है. इस बीच आज पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि कानून रातों-रात नहीं लाए गये हैं, बल्कि ये काफी समय से लम्बित थे. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर एमएसपी और एपीएमसी के मुद्दे पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया.

audio bulletin: Farmer leaders agitating against new agricultural laws to sit on a one-day hunger strike tomorrow

December 13, 2020 20:33 - 2 minutes - 2.17 MB

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेता कल एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठेंगे. किसानों का उपवास सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा और तमाम ज़िला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इधर राजस्थान से दिल्ली कूच कर रहे हज़ारों किसानों को रेवाड़ी बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया है. किसान दिल्ली आने की ज़िद पर डटे हुए हैं. किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है.

Mamata govt in problem after attack on JP Nadda | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

December 11, 2020 21:33 - 1 minute - 1.59 MB

नड्डा के काफिले पर हमले के बाद से सवालों के घेरे में ममता सरकार | आज की 5 बड़ी खबरें

PM Modi did Bhoomi Poojan of new Parliament

December 10, 2020 21:54 - 1 minute - 1.74 MB

पीएम मोदी ने आज नए संसद भवन का भूमी पूजन किया | आज की 5 बड़ी खबरें

Farmers refused govt's offer | Aaj ki 5 badi khabrein

December 09, 2020 21:30 - 1 minute - 1.53 MB

किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव | आज की 5 बड़ी खबरें

Farmers Protest continues on 11th day | Top 5 News Stories | December 06, 2020

December 06, 2020 20:12 - 1 minute - 1.55 MB

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन ग्यारहवें दिन भी जारी है. सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज कहा, "उन्होंने बातचीत के लिए समय मांगा है, पर पता नहीं किससे बात करेंगे, ऑफिसर्स से, कॉर्पोरेट घरानों से या नागपुर आरएसएस से. इतने सालों से मोदी की मन की बात सुन रहे हैं, अब ये किसानों के मन की बात सुनें."

Fifth round of Govt-Kisan talks inconclusive | Top 5 News Stories | December 05, 2020

December 05, 2020 20:39 - 1 minute - 1.68 MB

किसान प्रतिनिधियों और सरकार के बीच आज हुई पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. करीब पांच घंटे चली इस बैठक में किसानों ने सरकार से कहा कि वे स्पष्ट तौर पर कहें कि वो इन कानूनों को वापस लेगी या नहीं. अगली बैठक की तारीख सरकार ने नौ दिसंबर रखी है, लेकिन किसानों का कहना है कि सरकार अपना लिखित फैसला भेजे, फिर बैठक में शामिल होने पर फैसला लेंगे.

PUBG game banned in India | Top 5 News Stories | December 04, 2020

December 04, 2020 20:03 - 1 minute - 1.38 MB

किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है. किसान नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने इसकी जानकारी दी. वहीं गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को कल बैठक में स्वीकार नहीं करती है, तो हम नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर देंगे.

PUBG game banned in India | Top 5 News Stories | December 03, 2020

December 03, 2020 21:24 - 1 minute - 1.44 MB

किसान संगठनों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए बैठक जारी है. इससे पहले नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया था. किसान लगातार आठवें दिन दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं.

No conclusion in meeting between farmers & Center

December 01, 2020 21:36 - 2 minutes - 2.26 MB

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही. अब परसों एक बार फिर किसान नेता और सरकार के बीच बैठक होगी. बैठक से बाहर आए दो किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और इसलिए बाहर आ गए हैं. वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान नेता बात करें, आंदोलन खत्म करें

PM Modi reaches Kashi on occasion of Dev Deepawali | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

November 30, 2020 22:42 - 2 minutes - 1.99 MB

देव दीपावली के मौके पर पीएम मोदी काशी पहुंचे | आज की 5 बड़ी खबरें

Amit Shah holds road show in Hyderabad today | Top 5 News Stories | November 29, 2020

November 29, 2020 21:00 - 2 minutes - 1.84 MB

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए आज गृह मंत्री अमित शाह ने सिकंदराबाद में रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने टीआरस और एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि हम हैदराबाद को वंशवाद से लोकतंत्र की ओर ले जाना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार हैदराबाद में बीजेपी का मेयर होगा.

PM Modi receives COVID-19 vaccine information at Serum Institute | Top 5 News Stories | November 28, 2020

November 28, 2020 20:36 - 2 minutes - 1.86 MB

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 वैक्सीन की समीक्षा के लिए पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) पहुंचे. एसआईआई ने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है. प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद और हैदराबाद भी गए और कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा की.

Agriculture Bill: Farmers get permission to protest in Burari, Delhi | Top 5 News Stories | November 27, 2020

November 27, 2020 21:18 - 2 minutes - 1.94 MB

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली आने की इजाज़त मिल गई है. किसानों को बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन की अनुमति दी गई है. पुलिस ने किसानों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है. पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है.

PM Modi on one nation one election | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

November 26, 2020 21:15 - 2 minutes - 2.07 MB

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश में वन नेशन वन इलेक्शन पर ज़ोर दिया | आज की 5 बड़ी खबरें

New guidelines regarding Corona | Top 5 News Stories | November 25, 2020

November 25, 2020 21:42 - 2 minutes - 2.21 MB

कोरोना बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट, सर्विलांस, सतर्कता को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. कंटेनमेंट जोन में कड़ाई के साथ नियमों को लागू करने की बात कही है. कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की ही इजाजत दी जाएगी. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक प्रभावी रहेगी.

PM Modi speaks to the CMs of the states regarding the prevention of corona | Top 5 News Stories | November 24, 2020

November 24, 2020 20:24 - 2 minutes - 1.97 MB

कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक की. पीएम मोदी ने कोरोना पर सरकारों के काम का अपडेट लिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी ये हमें पता नहीं . लेकिन वैज्ञानिक काम कर रहे हैं और तब पूरी हमें पूरी तैयारी कर लेनी है. पीएम ने एक बार फिर कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की.

Former Assam CM and Congress leader Tarun Gogoi Passes Away

November 23, 2020 19:54 - 2 minutes - 2.27 MB

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया. उन्होंने 5 बजकर 34 मिनट पर गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में आखिरी सांस ली. असम के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. उन्होंने हाल ही में कोरोना को मात दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोगई के निधन पर दुख जताया.

Ghulam Nabi Azad's controversial statement on Congress | Aaj ki 5 badi Khabrein

November 22, 2020 20:33 - 1 minute - 1.79 MB

गुलाम नबी आजाद के बयान से क्या बिखर जाएगी कांग्रेस? | आज की 5 बड़ी खबरें

Comedian Bharti Singh arrested in drugs case

November 21, 2020 22:39 - 2 minutes - 1.91 MB

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने आज गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उनके पति हर्ष से पूछताछ जारी है. इससे पहले पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की थी. एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (86.5 ग्राम गांजा) मिला था. दोपहर तीन बजे से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई.

PM Modi's meet on Nagrota Encounter | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

November 20, 2020 20:30 - 2 minutes - 1.86 MB

Nagrota Encounter को लेकर पीएम मोदी की बैठक | आज की 5 बड़ी खबरें

India took action in POK | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

November 19, 2020 21:21 - 2 minutes - 1.9 MB

POK में भारतीय सेना ने की एक और Surgical Strike | आज की 5 बड़ी खबरें

Aaj Ki 5 badi khabren: Delhi HC rejects plea seeking Chhath Puja

November 18, 2020 20:15 - 2 minutes - 2.01 MB

दिल्ली हाई कोर्ट ने सार्वजनिक रूप से छठ पूजा की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया. हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार की रोक को सही ठहराते हुए कहा कि जिस तरीके से इस वक्त दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसा कोई भी आयोजन इस महामारी को और ज़्यादा बढ़ा सकता है. हम उसको लेकर आंखें मूंद नहीं सकते.

PM Modi live from BRICS

November 17, 2020 20:00 - 1 minute - 1.78 MB

BRICS Summit में पीएम मोदी का संबोधन | आज की 5 बड़ी खबरें

Nitish becomes CM for the 7th time | Aaj Ki 5 Badi khabrein

November 16, 2020 20:30 - 2 minutes - 1.96 MB

नीतीश कुमार आज 7वीं बार बने मुख्यमंत्री | आज की 5 बड़ी खबरें

Nitish to became CM 7th Time : Aaj Ki 5 badi Khabrein

November 15, 2020 19:30 - 1 minute - 1.8 MB

राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, 7वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ | आज की 5 बड़ी खबरें

PM Modi's message to Pakistan and China on Diwali | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

November 14, 2020 20:54 - 1 minute - 1.77 MB

दिवाली पर चीन और पाकिस्तान को पीएम मोदी का संदेश | आज की 5 बड़ी खबरें

WATCH Pak bunkers and launch pads destroyed in firing | Audio Bulletin

November 13, 2020 20:09 - 1 minute - 1.72 MB

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया. इस गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई. भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सात से आठ जवानों को मार गिराया. कई बंकर्स और लॉन्च पैड्स भी तबाह कर दिए

Nirmala Sitharaman press meet updates, Finance Minister announces 12 schemes to boost economy

November 12, 2020 21:18 - 1 minute - 1.72 MB

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनों की एक और खुराक का एलान किया. सीतारमण ने कहा कि नई रोजगार सृजन योजना के तहत नई भर्तियां करने वाली कंपनियों को कर्मचारियों के भविष्य निधि योगदान के मामले में सब्सिडी दी जाएगी. उन्होंने कई अन्य घोषणा भी की.

PM Modi to address BJP workers shortly at headquarters post NDA win

November 11, 2020 19:27 - 1 minute - 1.75 MB

पीएम मोदी थोड़ी देर में बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बिहार चुनाव और दूसरे राज्यों में उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं को विजय का संदेश देंगे. बिहार में एनडीए सरकार ने बहुमत हासिल की तो दूसरे राज्यों में हुए उपचुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन किया.

Security forces foil infiltration attempt by terrorists in Machil sector | Top 5 News Stories | November 08, 2020

November 08, 2020 20:00 - 1 minute - 1.74 MB

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की. ऑपरेशन के दौरान सेना के तीन और बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए. तीन आतंकियों को मार गिराया है. बीएसएफ के मुताबिक, कॉन्सटेबल सुदीप सरकार माछिल सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए.

Third phase voting continues for Bihar assembly elections | Top 5 News Stories | November 07, 2020

November 07, 2020 18:21 - 2 minutes - 1.99 MB

बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर के लिए 78 सीटों पर वोटिंग जारी है. तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. शाम चार बजे तक करीब 47% मतदाताओं मे वोट डाला है. वोटिंग में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. कटिहार में 100 साल के बुजुर्ग ने अपने हौसले से लोकतंत्र को सलाम किया है. बुजुर्ग को चारपाई पर पोलिंग बूथ तक लाया गया. मतदान केंद्रों पर कोरोना के नियमों का भी पूरा ख्याल रखा गया.

CDS General Bipin Rawat slams China over Border issue | Top 5 News Stories | November 06, 2020

November 06, 2020 21:09 - 2 minutes - 1.88 MB

CDS जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि चीन की सेना भारतीय सशस्त्र बलों की कड़ी और मजबूत प्रतिक्रिया के कारण पूर्वी लद्दाख में अपने दुस्साहस का अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही है. उन्होंने कहा कि सीमा पर झड़पों, अतिक्रमण और बिना उकसावे की सामरिक सैन्य कार्रवाइयों के बड़े संघर्षों में बदलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Nitish plays emotional Card | Aaj Ki 5 Badi Khabrein

November 05, 2020 20:33 - 2 minutes - 1.91 MB

नीतीश कुमार का 'Emotional Card' | आज की 5 बड़ी खबरें

Close fight between Trump and Biden in US presidential election | Top 5 News Stories | November 04, 2020

November 04, 2020 19:51 - 2 minutes - 1.84 MB

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आगे चल रहे हैं लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कांटे की टक्कर जारी है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी जनता के साथ 'बड़ी धोखाधड़ी' की जा रही है और वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

PM Modi attacks opposition during Bihar Rally

November 03, 2020 19:15 - 2 minutes - 1.92 MB

पीएम मोदी का विरोधी पार्टियों पर हमला | आज की 5 बड़ी खबरें